फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   coloured lighting

कृत्रिम झरना के लिए फोकस कलर्ड लाइट, सुंदरता और बढ़ेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
coloured lighting
अमरोहा। शहर के टीपी नगर का बहुप्रतीक्षित कृत्रिम झरना जल्द ही लोगों के बीच उपलब्ध हो जाएगा। उसकी सुंदरता को बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए कलर्ड लाइट लगाई जानी हैं। रंग बिरंगी लाइटें खुद बदलती रहेंगी। झिलमिलाती लाइटों के बीच गिरते पानी नजारा खूबसूरत नजर आएगा।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने शहर के इंट्री प्वाइंट को आकर्षक बनाने के लिए टीपी नगर चौराहे पर कृत्रिम झरना बनाने का निर्देश दिया है। नगर पालिका की देखरेख में काम पूरा हो चुका है। कैम्प्टी फॉल जैसे कृत्रिम झरना पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आई है, जो मसूरी के कैम्प्टी फॉल का अहसास कराएगा। इसके अलावा आगे के हिस्से में पार्क भी बना है, जिसमें विभिन्न तरह के पौधे और फूल लगे हैं। पॉम पौधा, चाइना पॉम, रेड पॉम शामिल है। इसे सुरक्षित रखने के लिए माइल्ड स्टील से घेराव किया गया है। वहीं, पानी के प्रेशर केे बढ़ाने के लिए तीन हॉर्स पॉवर की मोटर लगनी है। फिलहाल दो हॉर्स पॉवर की दो-दो पंप लग चुकी हैं। इसके अलावा तीन-तीन फीट के गमलों में और आकर्षक पौधे लगने हैं। सभासदों के नाम की पट्टिका पर सहमति बन चुकी है। इसके अलावा ओवरब्रिज से दिल्ली गेट के पहले बाजार के मोड़ तक इंटरलॉकिंग आखिरी दौर में है।
विज्ञापन

कृत्रिम झरना तैयार हो चुका है। कलर्ड लाइट लगेंगी ताकि सुंदरता और बढ़ सके। इसके अलावा कुछ पौधे और लगने हैं। - डॉ. मणिभूषण तिवारी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed