{"_id":"672e7d1422155fc3d5047917","slug":"college-spokesperson-died-for-a-walk-in-the-morning-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-128929-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सुबह टहलने निकले कॉलेज के प्रवक्ता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सुबह टहलने निकले कॉलेज के प्रवक्ता की हादसे में मौत
विज्ञापन
अमरोहा। कैलसा रोड पर शुक्रवार सुबह टहलने निकले जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता डॉ. राजवीर सिंह यादव (50) की हादसे में मौत हो गई। जबकि, उनके दो साथी जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रवक्ता की मौत की जानकारी मिलते ही साथी शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रवक्ता डॉ. राजवीर सिंह यादव मूलरूप से अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कांठ रोड स्थित ढ़हकबाड़ा गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी मुनेश देवी के अलावा एक बेटा शुभम और एक बेटी अदिति हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। बेटा और पुत्रवधू बस्ती जिले में बैंक में नौकरी करते हैं। जबकि, उनकी बेटी जम्मू कश्मीर में केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं। वर्तमान में प्रवक्ता डॉ. राजवीर सिंह यादव पत्नी के साथ अमरोहा के मोहल्ला मंडी चौब (आर्यावर्त कॉलोनी) में रहते थे। परिजनों के मुताबिक रोज की तरह शुक्रवार सुबह डॉ. राजवीर सिंह कैलसा रोड पर टहलने गए थे। उनके साथ पवन शर्मा और दिलीप टंडन भी थे। टहलते हुए वह देहात थानाक्षेत्र में पहुंचे, तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में डॉ. राजवीर सिंह की मौके पर मौत हो गई।
जबकि, पवन शर्मा और दिलीप टंडन जमीन पर गिरकर जख्मी हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।