{"_id":"64cd42ec8d30a8e36609240e","slug":"collectorate-remained-stalled-for-21-hours-and-guldiya-power-station-for-8-hours-people-became-helpless-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-2306-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 21 घंटे कलक्ट्रेट और 8 घंटे गुलड़िया बिजलीघर रहे ठप, बेबस हुई जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 21 घंटे कलक्ट्रेट और 8 घंटे गुलड़िया बिजलीघर रहे ठप, बेबस हुई जनता
Fri, 04 Aug 2023 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। काफूरपुर रेलवे स्टेशन के पास अंडर ग्राउंड 33 केवीए की लाइन में फाल्ट होने के चलते कलक्ट्रेट बिजलीघर 21 घंटे ठप रहा। जबकि हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन चलते गुलड़िया बिजली घर की आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रही। दोनों बिजलीघरों से जुड़े सैकड़ों गांव और गली-मोहल्लों में अंधेरा छाया रहा। ऑफिसर्स कॉलोनी समेत शहर की पॉश कॉलोनियों में बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने के कारण इनवर्टर ठप हो गए। जबकि लोग पेयजल को तरस उठे। भीषण गर्मी में बच्चे और बड़े सभी परेशान हो गए। हालांकि बिजली अधिकारियों की कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, अंडर ग्राउंड लाइन पूरी तरह बेकार हो गई। उसे बदलवाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने प्रपोजल तैयार कर विभाग को भेज दिया है।
जनपद में पिछले कई दिन से बरसात के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे गुलड़िया गांव के आसपास झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते अचानक गुलड़िया बिजलीघर से जुड़ी हाईटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। जिसके चलते बिजलीघर से जुड़े आवास विकास प्रथम, द्वितीय, मोहल्ला मोती नगर, सराय कोहना, मोहल्ला नल नई बस्ती, बटवाल, तलवार शाह के अलावा 10 से 15 गांव की आपूर्ति ठप हो गई। किसी तरह बिजली कर्मियों ने बिजली को दुरुस्त किया, लेकिन तभी धमाके के साथ कलक्ट्रेट बिजली घर की बिजली ठप हो गई। सूचना मिलते प्रथम और द्वितीय डिवीजन के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद भी खामी हाथ नहीं लगी। इसके बाद अधीक्षण अभियंता राजीव सिंह राजवंशी समेत एक्सईएन व एसडीओ समेत तमाम अधिकारी-कर्मचारी लाइन को चेक करते हुए काफूरपुर रेलवे स्टेशन के पास सोत नदी के पुल पर उसी स्थान पर पहुंचे जहां 33 केवीए की केबल अंडरग्राउंड दबी हुई है। यहां अधिकारियों ने मशक्कत के बाद खामी को पकड़ा। पता चला कि केबल में फाल्ट हुआ है। झमाझम बारिश के चलते अधिकारी-कर्मचारी फाल्ट को दुरुस्त करने की कोशिश करते रहे। लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। एकाएक फाल्ट के कारण लाइन केबल जल गया। इसके बाद अधिकारियों ने केवल को खराब घोषित कर लखनऊ और मेरठ के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके चलते कलक्ट्रेट बिजली घर से जुड़े ऑफिसर्स कॉलोनी, न्यायालय, ग्रीन कॉलोनी, आसियाना, जमुना एंक्लेव, बदावाला, बंबूगढ़ समेत तमाम पास कॉलोनी में अंधेरा पसरा रहा। हालांकि बिजली अधिकारियों ने शुक्रवार की दोपहर बाद तीन बजे तक जिला अस्पताल की 33केवीए की लाइन से बिजलीघर को जोड़कर चालू किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं गुलड़िया बिजलीघर से लगातार कटौती के चलते गांव हमीदपुरा, कल्याणपुरा, हुसैनपुरा, दुर्गापुर, लक्ष्मण वाली मंडैया, रफातपुरा, फाजलपुर, जलालपुर, पंजूसराय आदि गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दिन में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित रही।
सोत नदी के पुल के पास अंडरग्राउंड 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया था, जिसके चलते कलक्ट्रेट बिजलीघर की बिजली ठप रही। तमाम प्रयासों के बाद भी लाइन ठीक नहीं हो सकी। अंडर ग्राउंड लाइन को दोबारा से डलवाया जाएगा। इसके लिए प्रपोजल बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। फिलहाल कलक्ट्रेट बिजलीघर को जिला अस्पताल के 33 केवीए की लाइन से जोड़कर चलाया जा रहा है। गुलड़िया बिजली घर में हाई टेंशन लाइन में ब्रेकडाउन के कारण बिजली बाधित हुई थी। फिलहाल बिजली व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है।- राजकुमार मिश्रा, एसडीओ, बिजली
विज्ञापन
बिजली के कारण ठप रही सीटी स्कैन, कई मरीज वापस लौटे
कलक्ट्रेट बिजलीघर ठप के बाद अधिकारी कर्मचारियों ने जिला अस्पताल की 33 केवीए की लाइन से जोड़ने के चलते अस्पताल की बिजली भी ठप हो गई। शुक्रवार की सुबह 9 बजे दोपहर 3 बजे तक जिला अस्पताल की बिजली गुल रही। अस्पताल में जनरेटर चलाकर कई व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया। लेकिन सिटी स्कैन मशीन को चलाने के लिए फिलहाल जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। इसलिए बिजली ठप होने के कारण सीटी स्कैन नहीं हो सकी। कई मरीजों को वापस लौटना पड़ा तो स्टाफ ने कई मरीजों को दूसरे दिन आने की तारीख दी। हालांकि तीन बजे के बाद भी कई मरीजों के सीटी स्कैन कराए गए।