{"_id":"677982c4bcfa6dfd680af477","slug":"coaching-center-student-molested-case-filed-against-three-jpnagar-news-c-275-1-smbd1033-118032-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोचिंग सेंटर की छात्रा से छेड़खानी, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोचिंग सेंटर की छात्रा से छेड़खानी, तीन पर केस
Sun, 05 Jan 2025 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
असमोली। दिल्ली में नौकरी का झांसा देकर छात्रा से छेड़खानी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि कोचिंग के दौरान युवती की दोस्त ने अपने मिलने वाले युवक से उसकी पहचान कराई और फिर दिल्ली में नौकरी दिलवाने का झांसा भी दे दिया। युवती को चार नवंबर को दिल्ली ले जाने के लिए तैयार भी कर लिया गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पीड़ित युवती को जंगल में ले गए। जहां तमंचे के बल पर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। बमुश्किल बचकर निकली युवती ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्दू ने बताया कि तहरीर के आधार पर इस मामले में तराना, सलीम और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन