{"_id":"64f3883aa9f5f09630076114","slug":"cmo-launched-a-campaign-and-got-three-pathlabs-sealed-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-4044-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सीएमओ ने अभियान चलाकर तीन पैथलैब सील कराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सीएमओ ने अभियान चलाकर तीन पैथलैब सील कराईं
Sun, 03 Sep 2023 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में अवैध रूप से चल रही पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध शनिवार को अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य टीम ने जिले में तीन लैब को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
शनिवार को सीएमओ डा. एसपी सिंह हसनपुर के गांव पौरारा में मेडिकल कैंप में पहुंचे थे। इस दौरान सीएमओ ने पौरारा में अवैध रूप से संचालित दो पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया गया। इसके अलावा रहरा में एक लैब को सील कर दिया गया। यहां एक लैब संचालक सीएमओ की टीम को देखकर वहां का शटर गिराकर रफूचक्कर हो गया। जिसकी लैब पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि अवैध रूप से संचालित हो रही लैब के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। वहीं एसडीएम हसनपुर ने ग्राम प्रधान पौरारा एवं अधिशासी अधिकारी हसनपुर को अगले तीन दिन गांव में साफ सफाई रखते हुए लार्वा साइडल स्प्रे कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा के चिकित्सा अधीक्षक को अगले तीन दिनों तक गांव में कैंप कर मरीजों की जांच एवं उपचार करने के निर्देश दिए।