फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Clock tower will become the identity of Saidangali, a library will also be built

Amroha News: सैदनगली की पहचान बनेगा घंटाघर, लाइब्रेरी भी बनेगी

Thu, 05 Jun 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Clock tower will become the identity of Saidangali, a library will also be built
सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर में करीब दो करोड़ की लागत से 110 फीट ऊंचा घंटाघर बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण अंतिम चरण में है। नगर पंचायत की ओर से बनाया जा रहा चार मंजिला घंटाघर सैदनगली की पहचान भी बनेगा। घंटाघर में युवाओं के लिए लाइब्रेरी की भी सुविधा दी जाएगी।
नगर पंचायत सैदनगली में मुख्य मार्ग पर बस अड्डे के पास घंटाघर का निर्माण कराया जा रहा है। यह घंटाघर क्षेत्र के आकर्षण का केंद्र भी रहेगा। यह चार मंजिला बनाया जा रहा है। 110 फीट ऊंचाई वाले घंटाघर की मजबूती के लिए बुनियाद जमीन में 45 फीट गहराई की बनाई गई है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर मुख्य सड़क और पुलिस चौकी बनेगी। प्रथम तल पर नगर पंचायत का हॉल व एक लाइब्रेरी भी बनाई जा रही है। द्वितीय तल पर नगर पंचायत का सर्विलांस रूम और तृतीय पर घंटाघर बनेगा। घंटाघर में तीन स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। चार मंजिला घंटाघर में जीने के साथ लिफ्ट भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

---



विभिन्न चौराहों पर लगाए जाएंगे 150 सीसीटीवी कैमरे
सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख चौराहों व रास्तों की निगरानी रखने के लिए 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नगर स्वच्छता प्रेरक अभिनव कौशिक ने बताया कि सैदनगली के विकास के कई बड़े कार्य किए जा रहे हैं। मुख्य बाजार वाले तालाब को अवैध कब्जा मुक्त कराकर अमृत सरोवर के रूप में विकसित कराया जाएगा। मेहंदीपुर में डेढ़ करोड़ की लागत से आंबेडकर पार्क बनाया जा रहा है। शहीद स्मारक पार्क का निर्माण भी चल रहा है। सैदनगली के मीर साहब की लिए शिया गेट का निर्माण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

नगर पंचायत में 110 फीट ऊंचाई का चार मंजिला घंटाघर का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। इसके अलावा भी कई प्रमुख कार्यों का निर्माण चल रहा है। --डॉ. अनुकीर्ति चौधरी, अध्यक्ष, नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed