फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cleaning system at a standstill in Naugawan Sadat, heaps of garbage piled up

Amroha News: नौगांवा सादात में सफाई व्यवस्था ठप, लगे गंदगी के ढेर

Sun, 01 Dec 2024 11:35 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 01 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Cleaning system at a standstill in Naugawan Sadat, heaps of garbage piled up
नौगांवा सादात में हड़ताल के चलते लगा कूड़े का ढेर। संवाद - फोटो : संवाद
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से कस्बे के लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। नगर पंचायत प्रशासन तमाम कोशिशों के बाद भी सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म कराने में नाकाम साबित हो रहा है। कई दौर की वार्ता का भी कोई असर नहीं हो सका है। आलम यह है कि हर तरफ गंदगी के अंबार दिखाई दे रहे हैं। कूड़े के साथ उठ रही बदबू भी लोगों की परेशानी का सबब बन रही है।
सफाई के टेंडर में स्थानीय ठेकेदार को रखने की मांग को लेकर ठेका सफाईकर्मी पिछले 15 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि पहले भी बाहरी फर्म को सफाई का ठेका दिया गया था। लेकिन, उस फर्म ने सफाईकर्मियों के ईपीएफ के 19 लाख रुपये का गबन कर लिया। अब फिर से बाहरी फर्म को ठेका दिया जा रहा है। जिसका वह विरोध कर रहे हैं। उधर, एसडीएम बृजपाल सिंह और ईओ सलिल भारद्वाज ने कई दौर की वार्ता कर सफाईकर्मियों को काम लौटने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह मांगों पर डटे हैं।
विज्ञापन

ठेका सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा, वह काम पर नहीं आएंगे। वहीं, हड़ताल को 15 दिनों का समय हो चुका। इस बीच कस्बे के मुख्य मार्ग समेत गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं। लोगों का सड़कों से निकलना भी दूभर हो गया है। कई दिन का कूड़ा इकट्ठा होने के कारण उठ रही बदबू परेशानी का सबब बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन व नगर पंचायत को जल्द ही कोई ठोस हल निकालते हुए हड़ताल को खत्म कराना चाहिए। नहीं तो इस गंदगी से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू हुई नई भर्ती की प्रक्रिया
हड़ताल खत्म न होती देख सफाईकर्मियों की नई भर्ती को ठेकेदार द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसडीएम बृजपाल सिंह का कहना है कि अगर सफाईकर्मी काम पर नहीं लौटे तो नई भर्ती के जरिए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ठेकेदार की ओर भी 80 कर्मचारियों की भर्ती जारी कर दी गई है।
- पिछले लगभग 15 दिनों से गंदगी में रहने को मजबूर हैं। दुकान के बाहर कूड़ा जमा होने से बैठना मुश्किल हो रहा है। गंदगी से व्यापार पर भी फर्क पड़ने लगा है। नगर पंचायत को जल्द ही हड़ताल को खत्म कराना चाहिए। - महमूद आलम, व्यापारी
- लगातार चल रही हड़ताल नगर पंचायत के कार्यशैली की नाकामी की गवाही दे रही है। कस्बे को पिछले साल भी इसी तरह की समस्या से जूझना पड़ा था। अब फिर वही हाल है। इसके लिए कोई स्थाई हल निकाला जाना चाहिए। - मोहम्मद नसीम, मोहल्ला नई बस्ती

- हड़ताल खत्म कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में वार्ता भी हुई है। जल्द ही हड़ताल खत्म कर सफाई कर्मियों के काम पर लौटने की उम्मीद है।- सुबीना जैदी, अध्यक्ष, नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed