{"_id":"6223c48ecb8ee87c8a714fa4","slug":"class-eight-student-found-in-haridwar-hasanpur-news-mbd42074084","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में मिला कक्षा आठ का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में मिला कक्षा आठ का छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी निवासी कक्षा आठ का छात्र घर से नाराज होकर चला गया था। काफी तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। करीब पांच माह बाद छात्र हरिद्वार में चाय की दुकान पर मिला है। परिजन उसे वहां से ले आए हैं।
क्षेत्र के गांव करनपुर माफी निवासी उमेश कुमार का चौदह वर्षीय बेटा एवं कक्षा आठ का छात्र विपिन उर्फ रिंकू 19 अक्तूबर को घर से मामूली बात पर नाराज होकर चला गया था। परिजनों ने उसे रिश्तेदारी एवं जानपहचान के लोगों के घर तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस एवं परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। बताते हैं कि शिवरात्रि पर गांव के ही कुछ लोग हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए गए थे। यहां गांव के एक बच्चे ने उसे देख लिया था। घर आकर यह बात परिवार वालों को बताई। इसके बाद परिवार के लोग हरिद्वार तलाश करने के लिए चले गए। शनिवार को हरिद्वार में एक चाय की दुकान पर काम करते हुए छात्र को देख लिया। वहां से छात्र को परिजन अपने साथ ले आए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि लापता छात्र को हरिद्वार से बरामद कर लिया है। संवाद