{"_id":"6582035dfdf2a69228034097","slug":"class-9-student-was-dragged-to-the-garden-and-beaten-with-sugarcanes-injured-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-10669-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कक्षा नौ के छात्र को बाग में खींचकर गन्नों से पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कक्षा नौ के छात्र को बाग में खींचकर गन्नों से पीटा, घायल
विज्ञापन
हसनपुर। आदर्श इंटर कालेज कुटी दौलतपुर में कक्षा नौ में पढ़ने वाले छात्र को विद्यालय के ही कुछ छात्राें ने मामूली बात पर छुट्टी के बाद बाग में खींचकर बुरी तरह से गन्नों से पिटाई की। जिससे छात्र घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर निवासी पूर्व प्रधान ऋषिपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बेटा सत्यम आदर्श इंटर कालेज कुटी दौलतपुर में कक्षा नौ का छात्र है। विद्यालय में कक्षा 11 व 12 में पढ़ने वाले कुछ छात्र शरारती दबंग हैं। वह आए दिन अपने सहपाठी एवं जूनियर छात्राें से मारपीट करते रहते हैं। मंगलवार को उनका झगड़ा ढकिया खादर के छात्र से हुआ था। छुट्टी के बाद उसकी को लेकर आरोपी छात्रों ने बेटे सत्यम को बाग में खींचकर गन्नों से बुरी तरह से पिटाई की। जिसमें वह घायल हो गया। स्कूल का बैग भी छीनकर भाग गए। कहा कि आरोपी छात्र आए दिन किसी ना किसी के साथ मारपीट करते रहते हैं। मारपीट के बाद बेटा डरा हुआ है।
मामले की शिकायत विद्यालय में प्रधानाचार्य से की, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।