{"_id":"67f18f1654935f1bec0d8d8b","slug":"class-6-student-dies-of-fever-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-137467-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कक्षा छह के छात्र की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कक्षा छह के छात्र की बुखार से मौत
Sun, 06 Apr 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर। क्षेत्र के गांव मलकपुर में कक्षा छह के छात्र की बुखार से मौत हो गई है। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के कई और भी सदस्य बुखार की चपेट में हैं। जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
क्षेत्र के गांव मलकपुर में मजदूर श्याम सिंह का परिवार रहता है। श्याम सिंह का बेटा कुलदीप (14) गांव के ही स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। दो दिन पूर्व कुलदीप को बुखार आया था। परिजनों उसे रहरा के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सक ने रेफर कर दिया।
शुक्रवार की सुबह को कुलदीप को हसनपुर के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। सीएचसी प्रभारी डाॅ. शशाक चौधरी का कहना है कि बुखार से मौत का कोई मामला जानकारी में नहीं है। ना ही इस तरह की किसी मरीज को सीएचसी लाया गया है।
विज्ञापन
उधर, मृतक कुलदीप के छह भाई बहन भी बुखार से पीड़ित है। उनका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने मांग कि है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में कैंप लगाकर दवाएं वितरित कराई जाएं। गांव में सफाई व्यवसथा भी ठीक नहीं है। जिसे सही कराया जाए।