फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Class 6 student dies after being crushed under a tractor

Amroha News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर कक्षा छह के छात्र की मौत

Mon, 02 Jun 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 02 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Class 6 student dies after being crushed under a tractor
डिडौली (अमरोहा)। गर्मी की छुट्टी में परिवार की जरूरत को पूरा करने के लिए मजदूरी करने वाले विनीत कुमार (14) की ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली के पहिए के नीचे दबकर मौत हो गई। वह कक्षा छह में पढ़ता था। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

विनीत कुमार डिडौली कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर माफी गांव निवासी रवि कुमार का बेटा था। रवि कुमार के परिवार में पत्नी भूरिया देवी के अलावा चार बेटे हैं। चार भाइयों में सबसे बड़ा विनीत कुमार कक्षा छह का छात्र था। इन दिनों गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। परिवार की जरूरत को पूरा करने के लिए विनीत कुमार गांव के ही उस्मान के ट्रैक्टर पर ईंट ढोने का काम करने लगा था।
विज्ञापन

रविवार को उस्मान खैय्या माफी गांव के भट्ठे से ईंट भरकर कैलसा बेचने जा रहे थे। उनके साथ विनीत कुमार भी था। ईंटों से भरा ट्रैक्टर सहसपुर अलीनगर गांव के पास आईटीआई कॉलेज के सामने पहुंचा तो ट्रैक्टर को रुकवाकर विनीत आम तोड़ने लगा। आम तोड़ने के बाद विनीत ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक्टर के पहिये नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में विनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर पर सवार अन्य मजदूर उसे पाकबड़ा स्थित अस्पताल में लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही विनीत ने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। लेकिन, परिवार ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। चर्चा है कि ट्रैक्टर मालिक और पीड़ित परिवार के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article