फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Class 10 student commits suicide by hanging herself

Amroha News: दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 25 Apr 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 25 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student commits suicide by hanging herself
अमरोहा। डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय दसवीं की छात्रा ने घर में ही फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने गांव के ही युवक पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी व एक बेटा है। बृहस्पतिवार को परिवार के लोग गेहूं काटने खेत पर गए थे। घर पर किसान की कक्षा दस में पढ़ने वाली बेटी और उनकी बुजुर्ग मां थी। इस बीच छात्रा ने घर में टिनशेड की छत के कुंडे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद दादी टिनशेड की ओर पहुंची तो उन्होंने छात्रा फंदे पर लटकी देखा। उनके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल की। किसान ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के मुताबिक गांव का ही एक युवक छात्रा को परेशान करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article