फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Class 10 student bitten by snake while sleeping, dies

Amroha News: सोते समय कक्षा दस की छात्रा को सांप ने डसा, मौत

Thu, 15 Aug 2024 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 15 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student bitten by snake while sleeping, dies
सैदनगली। सोते समय कक्षा दस की छात्रा को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर में गुड्डू सैनी का परिवार रहता है। मंगलवार की रात को गुड्डी सैनी की 15 वर्षीय बेटी कनिष्का बरामदे में पड़े टिनशेड के नीचे सो रही थी। देर रात टीन शेड पर अचानक कहीं से सांप पहुंच गया और वह उसके नीचे सो रही कनिष्का के ऊपर गिर गया। कान के पास सांप ने डस लिया। शोर मचाने पर परिजन जाग गए। कुछ ही समय में छात्रा बेहोश हो गए। परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजनों ने उसे झाड़-फूंक वालों को भी दिखाया। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। कनिष्का हाईस्कूल की छात्रा थी। वह दो भाइयों की अकेली बहन थी। छात्रा की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सीएचसी हसनपुर के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि सांप के काटे का कोई मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचा है। अस्पताल में एंटी स्नैक के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed