फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Clashes over liquor over-pricing leave several injured

Amroha News: शराब के ओवर रेट के विवाद में संघर्ष, कई घायल

Fri, 15 May 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 15 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Clashes over liquor over-pricing leave several injured
मंडी धनौरा। अंग्रेजी शराब के ओवर रेट को लेकर बुधवार की देर शाम ग्राम लाडनपुर में हिंसक संघर्ष हो गया। दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व पथराव हुआ। दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम लाडनपुर में वीरेंद्र शर्मा के पास अंग्रेजी दुकान का लाइसेंस है। बुधवार की शाम चांदपुर क्षेत्र के कुछ युवकों ने अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब की बोतल खरीदी। आरोप है कि सेल्समेन सोमदत्त शर्मा ने शराब के निर्धारित रेट से 10 रुपये अधिक मांग लिए। इस पर युवकों व सेल्समैन के बीच कहासनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई दोनों ओर से लाठी डंडे व पथराव होने लगा। आसपास रहने वाले ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया। आधे घंटे तक मौके पर अफरा तफरी मची रही। ग्रामीणों को एकत्र होता देखकर युवक चांदपुर की तरफ भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि लाडनपुर में शराब की दुकान को रेट को लेकर मारपीट व पथराव की सूचना मिली थी। इस संबंध में सेल्समैन सोमदत्त शर्मा की ओर से पंकज उर्फ जयविंद्र निवासी ग्राम सबदलपुर थाना चांदपुर के खिलाफ व पंकज की ओर से सोमदत्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों को पकड़ कर अदालत के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed