फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Control room set up to monitor the teachers' constituency election.

Amroha News: शिक्षक निर्वाचन की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Control room set up to monitor the teachers' constituency election.
अमरोहा। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद में 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचन संबंधी जानकारी और शिकायतों के लिए कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय में कंट्रोल रूम और शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी गरिमा सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही मतदान से जुड़ी किसी समस्या या शिकायत को भी दर्ज कराया जा सकेगा। इसके लिए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है। निर्वाचन संबंधी जानकारी अथवा शिकायत के लिए मतदाता और संबंधित लोग कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 05922-252224 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed