{"_id":"6629b56d8e82cc603602f415","slug":"clash-ruckus-between-congress-aap-and-sp-workers-in-the-public-meeting-of-alliance-candidate-danish-ali-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-117589-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली की जनसभा में कांग्रेस, आप और सपा कार्यकर्ताओं में खींचतान, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली की जनसभा में कांग्रेस, आप और सपा कार्यकर्ताओं में खींचतान, हंगामा
Thu, 25 Apr 2024 07:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली की जनसभा में एक बार फिर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मंच पर बैठने को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर खींचतान और धक्कामुक्की हुई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी मंच पर मौजूद थे। किसी तरह बिगड़ते हालातों को संभाला गया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंगलवार की रात नगर पालिका टाउन हॉल में गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली के समर्थन में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह जनसभा करने आए थे। इस दौरान सांसद संजय सिंह, गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली व अन्य सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर पुनीत भी मंच पर थे। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें कुर्सी से उठा दिया। तभी अमरोहा के रहने वाले साजिद खान ने कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर पुनीत के साथ की जा रही बदसलूकी पर नाराजगी जताई। इसी को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं से उनकी झड़प हो गई।
जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी उनमें शामिल हो गए और जमकर धक्कामुक्की हुई। एक दूसरे को गाली -गलौज और खींचतान की गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जमकर हंगामा हुआ। जनसभा में मौजूद लोगों ने हंगामा का लाइव वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। हैरत की बात यह है कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली मंच पर मौजूद थे, बावजूद इसके उन्होंने मारपीट पर उतारू लोगों को समझने का प्रयास नहीं किया। जनसभा के दौरान करीब आधे घंटे तक हंगामा की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
जमकर आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। हालांकि जनसभा में मौजूद कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ। बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी कार्यालय पर दानिश अली को लेकर हुए परिचय सम्मेलन में कार्यकर्ता भीड़ गए थे और जमकर हंगामा हुआ था। जबकि अलविदा जुमा के दिन नौगांवा सादात समाजवादी पार्टी व अन्य मुस्लिम समाज के लोगाें ने दानिश अली की गाड़ी का घेराव कर जमकर हंगामा किया था। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि अनुमति लेकर आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मारपीट होने की जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।