फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   clash in two parties

रजबपुर में दो गुट भिड़े,  फायरिंग, थाना घेरा

Fri, 13 May 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 13 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
clash in two parties
अमरोहा के रजबपुर थाने में एसओ से शिकायत करते पीड़ित पक्ष के लोग - फोटो : amar ujala
 दो समुदायों के लोगों के बीच दो माह पूर्व हुआ विवाद गुरुवार शाम को गहरा गया। दूसरे समुदाय के लगभग 25 युवकों ने फोटो कॉपी कराने आए दो युवकों को घेरकर पीटा। लाठी-डंडों से युवकों व बचाव में आए चाचा का सिर फोड़ दिया। असलहे भी लहराए गए और फायरिंग की गई।
विज्ञापन


अंधाधुंध गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। पता चलते ही पीड़ित पक्ष के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े, जिन्हें देखते ही हमलावर भाग निकले। इसके बाद जाटों ने थाना घेर लिया। पीड़ितों ने चार नामजद के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर निवासी शुभम पुत्र मदन सिंह व निक्कू शाम करीब छह बजे रजबपुर कस्बे में फोटो स्टेट कराने आए थे। आरोप है कि शकरपुर के रहने वाले आलम, फारूक, इमरान व तालिब ने उनको देख लिया। दो महीने पहले हुए विवाद का बदला लेेने की ठान ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों को बुलाया और दोनों युवकों को घेरकर मारपीट करने लगे। दबंगों के चंगुल से छूटकर युवक भाग निकले। इस पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गांव के नजदीक युवकों को चाचा चंद्रपाल सिंह मिल गए, मगर हमलावरों ने उनको भी नहीं बख्शा। 


फायरिंग की आवाज से इलाका गूंज उठा। दूसरे गांव के लोगों को देखकर शातिर भाग गए। मसला दो गांवों का बन गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से जाट बिरादरी जमा हो गई। 

बसपा प्रत्याशी जयदेव सिंह के नेतृत्व में जाट समुदाय के लोग थाने पहुंचे और आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की 
मांग की। एसओ मोहित चौधरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने चार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। घायल अस्पताल 
भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed