फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Clash between police and BJP over removal of bags

Amroha News: बस्ता हटाने को लेकर पुलिस-भाजपाइयों में नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Clash between police and BJP over removal of bags
अमरोहा। बस्ता हटाने को लेकर भाजपाइयों और पुलिस कर्मियों में नोकझोंक हो गई। दोनों ओर से तनातनी की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस के अलग अधिकारियों ने विवाद को शांत कराया। इस दौरान भाजपाइयों के तेवर के सामने पुलिसकर्मियों को बैक फुट पर आना पड़ा। लेकिन, पुलिस के वहां से जाने के बाद में भाजपाइयों ने बस्ता दूर लिया।
विज्ञापन

ये मामला अमरोहा शहर के पक्का बाग स्थित एनएएम इंटर कॉलेज के बूथ का है। जिसके पास भाजपा के पदाधिकारी बस्ता लगाकर बैठे हुए थे। जिसमें भाजपा नेता तिलकराज सिंह चौहान और दिनेश सैनी भी मौजूद थे। तभी टीपी नगर चौकी इंचार्ज का कामेंद्र त्यागी वहां पहुंचे और मतदान केंद्र के पास से बस्ता हटाने के लिए कहा लेकिन भाजपाइयों ने बस्ता मतदान केंद्र से काफी दूर होने की बात कहते हुए इन्कार कर दिया। बस इसी बात को लेकर भाजपाई और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक हो गई। जब इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को हुई तो तुरंत सीओ सिटी अरुण कुमार और इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सीओ सिटी अरुण कुमार ने दोनों पक्षों को समझा कर विवाद शांत कराया। इस दौरान भाजपाइयों के भाजपाइयों के तेवर देखकर पुलिसकर्मियों को बैक फुट पर आना पड़ा। जिसके बाद पुलिसकर्मी वापस लौट आए और भाजपाई अपने बस्ते के पास बैठे रहे। हालांकि पुलिस के वहां से जाने के बाद भाजपाइयों ने भी बस्ता एक होटल के गेट पर रख लिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि कोई विवाद नहीं हुआ था, दूसरे प्रत्याशी के समर्थक बस्ता नजदीक होने की बात कहकर आपत्ति कर रहे थे। इसलिए भाजपा प्रत्याशी का बस्ता मतदान स्थल से दूर कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed