{"_id":"6834c9c68932645f60085575","slug":"civil-diploma-engineers-association-demonstrated-against-the-order-against-the-colleague-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140707-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: साथी के खिलाफ आदेश के विरोध में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: साथी के खिलाफ आदेश के विरोध में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ का प्रदर्शन
Tue, 27 May 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 27 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। साथी इंजीनियर के पक्ष में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता से अपना आदेश वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता अजय प्रताप सिंह मध्य गंगा नहर निर्माण खंड-4 ने ठेकेदार से मिलीभगत कर जूनियर इंजीनियर विनीत कुमार को प्रताड़ित करने के लिए नियम विरुद्ध आदेश कर दिए हैं। इसको लेकर संघ के पदाधिकारियों ने बात की गई। अधिशासी अभियंता के हठ धर्मिता एवं तानाशाही रवैया से समस्या का समाधान नहीं हो सका।
अधिशासी अभियंता को 17 मई को पत्र लिखकर समस्या निस्तारण को कहा, लेकिन 21 मई तक अधिशासी अभियंता द्वारा काेई सुनवाई नहीं की। अधिशासी अभियंता के कार्यालय के सामने बैठकर ध्यान आकर्षण कार्यक्रम किया गया। आज तक समस्याओं का समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है। पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। इस दौरान खंडीय अध्यक्ष ललित कुमार, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, अनिल कुमार, अंकित कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।