फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Civic body on alert ahead of monsoon; notices issued to owners of 44 dilapidated buildings.

Amroha News: बरसात से पहले पालिका हुई सतर्क, 44 जर्जर भवन स्वामियों को जारी किए नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Civic body on alert ahead of monsoon; notices issued to owners of 44 dilapidated buildings.
अमरोहा। आगामी वर्षा ऋतु और मुहर्रम के मद्देनजर नगर पालिका परिषद अमरोहा ने नगर में स्थित जर्जर एवं गिराऊ भवनों को लेकर विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पालिका प्रशासन ने ऐसे भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी कर उनके क्षतिग्रस्त एवं गिराऊ हिस्सों का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत समय-समय पर नगर क्षेत्र में सर्वे कराया जाता है। सर्वे के दौरान जीर्ण-शीर्ण एवं गिराऊ अवस्था में पाए जाने वाले भवनों के स्वामियों को जनहित में नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वर्षा ऋतु का आगमन निकट है। इसके अलावा मुहर्रम के जुलूसों को ध्यान में रखते हुए जुलूस मार्गों पर स्थित भवनों का भी उच्च अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया गिराऊ अवस्था में दिखाई देने वाले भवनों का पालिका के अवर अभियंता (सिविल) से भी निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के बाद नगर के 44 भवन स्वामियों को नगर पालिका अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर संबंधित भवनों के गिराऊ एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं। बरसात के दौरान जर्जर भवनों के गिरने से जनहानि और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए समय रहते आवश्यक कदम उठाना जरूरी है। ईओ ने चेतावनी दी कि यदि भवन स्वामी नोटिस के बावजूद अपने भवनों के गिराऊ हिस्सों का निस्तारण नहीं कराते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed