फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   civic

 न गांव में, न शहर में, कहां है सुबोध नगर

Wed, 20 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Wed, 20 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं के लिए यहां की जनता तरस रही है, लेकिन जनप्रतिनिधि वोट लेने के बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के परिसीमन के बाद करीब दस साल पहले सुबोधनगर, पुष्करनगर, अर्जुन विहार, आवास विकास प्रथम व द्वितीय, प्रतापनगर, शकूरनगर की मढैया, खालसा, बदावाला, बदावाला की मढैया, प्रीत विहार, रानीनगर आदि मोहल्लों को वार्ड 17 में शामिल किया गया था।
इस वार्ड को खालसा का नाम दिया गया। यहां के लोगों के नगर क्षेत्र के मतदाता की पहचान रखते हैं। बावजूद इसके सुबोधनगर के एक हिस्से (बदावाला की मढैया) को पालिका आज स्वीकार नहीं कर पाई है। हालांकि लोगों के वोटर कार्ड पर सुबोधनगर अंकित है। लेकिन यह इलाका पालिका के नक्शे में दर्ज नहीं है।
विज्ञापन


लोगों ने जब इस क्षेत्र में विकास कराने के लिए संघर्ष किया, तो पता चला कि यह हिस्सा सुबोधनगर में तो है, लेकिन सुबोधनगर पालिका की सीमा में ही नहीं है। जबकि विकास खंड अमरोहा इसे पालिका का हिस्सा मानता है। यहां के लोग पालिका और ब्लाक से मिले जवाब को लेकर हैरत और टेंशन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed