फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   City's air worsened due to fireworks, AQI reached 137

Amroha News: आतिशबाजी से बिगड़ी शहर की हवा, 137 पहुंचा एक्यूआई

Sat, 02 Nov 2024 03:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 02 Nov 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
City's air worsened due to fireworks, AQI reached 137
अमरोहा। दिवाली पर शहर की हवा बिगड़ गई है। दिवाली पर देर रात तक खूब आतिशबाजी छोड़ी गई। सुबह के समय मौसम में धुंध छाई रही। जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हुई। शुक्रवार को प्रदूषण विभाग ने जिले का एक्यूआई 137 दर्ज किया।
विज्ञापन

धनतेरस से पंच त्योहार की शुरुआत हो गई थी। इसी दिन से बाजार में आतिशबाजी की बिक्री भी शुरू हो गई। जिले में 12 स्थानों पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए स्थान का निर्धारण किया गया था। दिवाली को देखते हुए आतिशबाजी की खूब बिक्री भी हुई। बच्चों के साथ-साथ युवाओं ने भी आतिशबाजी कर दिवाली का जश्न मनाया। लेकिन आतिशबाजी के चलते धुएं के गुबार ने हवा की गुणवत्ता को भी प्रभावित किया है। सुबह के समय मौसम में धुंध बनी रही। दमा के रोगियों के साथ-साथ स्वस्थ लोगाें को भी सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार के अनुसार शुक्रवार को अमरोहा व गजरौला का एक्यूआई 137 दर्ज हुआ है। जोकि पिछले दिनों के तुलना में करीब बीस अधिक है। बताया कि सामान्य तौर एक्यूआई का स्तर सौ से कम होने पर अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन

सेहत का रखें ख्याल
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। आतिशबाजी धुआं फेफडों की बीमारी को बढ़ा सकता है। इससे पीड़ित लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत हैं। घरों से निकलते समय मास्क आदि का प्रयोग अवश्य करें। सांस के रोगी भी विशेष सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed