फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   City power cut for three hours

Amroha News: पेड़ों की छंटाई के चलते तीन घंटे गुल रही शहर की बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
City power cut for three hours
अमरोहा।
विज्ञापन

पेड़ों की छंटाई के चलते न्यू कलक्ट्रेट और कफूरपुर बिजलीघर तीन घंटे तक ठप रहे। दोपहर में बिजली नहीं मिलने से लोग गर्मी से बेचैन रहे। इन्वर्टर ठप होते ही लोगों की परेशानी ओर बढ़ गई। इतना ही नहीं दाउद सराय बिजलीघर करीब सात घंटे ठप रहा। इससे जुड़े तीस से अधिक मोहल्ला के लोग पेयजल को भी तरस उठे। गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण जिला अस्पताल में भी जनरेटर से कम लिया गया। जबकि कई मरीजों के सीटी स्कैन देरी से हो सके।

शनिवार को न्यू कलक्ट्रेट व कॉफरपुर और 33 केवी स्वतंत्र पोषक जिला न्यायालय एवं जिला अस्पताल की आपूर्ति पेड़ों की छंटाई के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रही। इसके अलावा 33/11 केवी उपकेंद्र दाउदसराय के हरियाली फीडर पर तार बदलने का कार्य किया गया, जिसके चलते सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कलक्ट्रेट बिजली घर से बिजली की आपूर्ति बंद होते ही ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले अधिकारी-कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इन्वर्टर ठप होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए, जबकि दाउद सराय बिजलीघर से जुड़े 30 से अधिक मोहल्ले में सात घंटे बिजली ठप रहने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। थोड़ी देर में ही इन्वर्टर जवाब दे गए, जबकि लोगों को पेयजल के लिए भी दिक्कतों उठानी पड़ी। लोगों ने बिजलीघर फोन किया तो किसी ने कॉल नहीं उठाई। बिजली अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई। हालांकि बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पेड़ों की छंटाई का कार्य पूरा करने क बाद आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed