फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   City decorated for Jashn-e-Azadi, enthusiasm among people

Amroha News: जश्न-ए-आजादी की पर सजा शहर, लोगों में उत्साह

Wed, 14 Aug 2024 10:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 14 Aug 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
City decorated for Jashn-e-Azadi, enthusiasm among people
अमरोहा। देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए शहर सजकर तैयार हो गया है। सरकारी दफ्तर, मुख्य चौराहे, स्मारक को सजाकर जश्न-ए-आजादी की तैयारी कर ली गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाजार केसरिया रंग के रंगे दिखाई दे रहे हैं। तिरंगे से लेकर तिरंगे की टीशर्ट, पतंग आदि की बाजारों में जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में बृहस्पतिवार यानी आज सुबह ध्वजारोहण होगा। शहर में जगह-जगह तिरंगा रोशनी से जगमग इमारतें दिखाई दे रही हैं तो कहीं रंगोली और तिरंगे की भव्य सजावट की गई है। आजादी का जश्न अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। हर घर और प्रतिष्ठानों पर लहराते हुए तिरंगे लोगों में देश प्रेम की भावनाओं को प्रकट कर रहे हैं। शहर के गांधी प्रतिमा, बंबूगढ़, शहीद स्मारक, टीपी नगर चौक पूरी तरह से सज चुके हैं। कलक्ट्रेट से लेकर अन्य सरकारी कार्यालय रंग बिरंगी लाइट से जगमग होने के साथ-साथ तिरंगे से सजे हैं। घरों पर तिरंगे लहरा रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथों में तिरंगा लेकर मोहल्ले में घूम रहे हैं।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस को लेकर बुधवार को लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। जिसका नजारा बाजार में नजर आया। जगह-जगह सजी दुकानों पर लोग तिरंगा झंडा, टी शर्ट, कैप, पतंग आदि की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed