{"_id":"66d640fe1218d0cba30a4eb4","slug":"circle-rate-increased-will-be-applicable-from-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-124933-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सर्किल रेट की दरें बढ़ीं, आज से होंगी लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सर्किल रेट की दरें बढ़ीं, आज से होंगी लागू
विज्ञापन
अमरोहा। सर्किल रेट बढ़ाने की कवायद पूरी हो गई है। जिलेभर में जमीनों की खरीद पर अब बढ़ी हुई दरों के अनुसार स्टांप शुल्क जमा करना होगा। सोमवार को डीएम ने सर्किल रेट की बढ़ी दरों को प्रभावी किए जाने की मंजूरी दे दी। इसके बाद मंगलवार से बढ़ी हुई सर्किल रेट की नई दरें प्रभावी हो गई हैं। दरों को 15 से 20 फीसदी तक बढ़ाया गया है।
जमीन खरीद कर सपनों का घर बनाना अब जेब पर और भारी पड़ेगा। वजह, जिले में सर्किल रेट की नई दरों का लागू होना है। पूरी प्रक्रिया के बाद डीएम ने नई दरों को प्रभावी किए जाने को अपनी मंजूरी दे दी। शासन के निर्देश पर पुरानी सर्किल रेट की दरों को संशोधित कर नई दरों के लिए प्रक्रिया अगस्त माह में शुरू की गई थी। सहायक महानिरीक्षक स्टांप ने जिले के चारों निबंधक कार्यालयों से प्रस्तावित दरों की सूची मांगी थी। सूची में 15 से 20 फीसदी दरों को बढ़ाते हुए प्रस्तावित सूची जारी की गई थी।
प्रस्तावित सूची पर प्रशासन द्वारा 28 अगस्त तक आपत्तियां और सुझाव भी मांगे गए थे। 29 अगस्त को डीएम की अध्यक्षता में आपत्तियों का निस्तारण भी हो गया था। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद प्रस्तावित दरों को लागू करने के लिए डीएम की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा था। इस पर सोमवार को डीएम ने बढ़े सर्किल रेट की दरों पर अपनी मंजूरी दे दी। बढ़ी हुई दरें पूरे जिले में मंगलवार से प्रभावी हो जाएंगी। जमीनों की खरीद पर मंगलवार से पुरानी नहीं बल्कि नई दरों के अनुसार स्टांप शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
डेढ़ साल बाद हुआ सर्किल रेट की दरों में बदलाव
जिले में डेढ़ साल बाद सर्किल रेट की दरों में बदलाव किया गया है। पिछले साल एक अप्रैल 2023 से वर्तमान सर्किल रेट की दरें लागू हुई थी। लेकिन, शासन के निर्देश पर डेढ़ साल बाद फिर से सर्किल रेट की दरों को बढ़ा दिया गया है। सर्किल रेट की दरों से पांच हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
यह होंगी शहर के प्रमुख क्षेत्रों की सर्किल रेट की नई दरें
क्षेत्र - अकृषक भूमि की दर - वाणिज्यिक भूमि की दर
डबल फाटक से बिजनौर बाईपास
रोड तिराहा एसपी ऑफिस तक - 30000 - 48000
डबल फाटक से गफ्फार पेट्रोल पंप
चौराहे तक - 30000 - 48000
बिजनौर रोड पर निशा पैलेस के
बाद रोड के किनारे लकड़ा चौराहा तक - 36000 - 54000
आजाद रोड पर स्थित आंबेडकर पार्क
से मंडी चौब चौराहे तक - 44500 - 74500
गांधी मूर्ति तिराहे से आजाद रोड
आंबेडकर पार्क तक - 37200 - 62500
आईडीबीआई बैंक से गांधी मूर्ति तिराहे
से रेलवे स्टेशन की सीमा तक - 31200 - 53000
वासुदेव मोड़ से बिजनौर रोड पर
लेमन ड्राप मैरिज होम तक
(अमरोहा सिटी सेंटर) - 24000 - 36000
(किशनगढ़) - 25200 - 43200
नोट- सभी दरें प्रति वर्ग मीटर में।
सर्किल रेट की बढ़ी दरों को डीएम की मंजूरी मिल चुकी है। मंगलवार से जिलेभर में बढ़ी हुई दरों पर ही स्टांप शुल्क जमा करना होगा। - दीनानाथ वर्मा, सहायक महानिरीक्षक, निबंधन।