फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chunav me kharch karne me sapai rahe aage

चुनाव में खर्च करने में सपाई रहे आगे

Wed, 19 Apr 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 19 Apr 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
chunav me kharch karne me sapai rahe aage
evm - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में चारों विधानसभाओं में सपाइयों ने सबसे अधिक रुपये लुटाए, इसके बाद भी सपा जिले से केवल एक सीट ही निकाल सकी। इसमें भी सर्वाधिक खर्चा करने वालों में नौगावां सादात के सपा प्रत्याशी जावेद अब्बास पहले स्थान पर रहे हैं। उन्होंने चुनाव में 25.48 लाख की रकम खर्च की है।
विज्ञापन


बावजूद इसके चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा। दूसरे स्थान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर रहे हैं। तीसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी जगराम सिंह और चौथे स्थान पर राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी प्रत्याशी डा. सोरन सिंह रहे हैं। बसपा प्रत्याशी नौशाद अली पांचवें नंबर और छठे नंबर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली रहे। हालांकि सभी प्रत्याशियों ने आयोग की निर्धारित सीमा के अंदर ही चुनाव पर व्यय किया है। एक भी प्रत्याशी आयोग द्वारा निर्धारित की गई धनराशि के आंकडे़ को छू नहीं पाया है।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में खर्चे की सीमा निर्धारित की थी, 28 लाख के अंदर ही चुनाव पर धनराशि खर्च करनी थी। जो धनराशि चुनाव पर खर्च होनी थी, उसका पाई-पाई का हिसाब आयोग को देना था। नामांकन से लेकर मतगणना तक का खर्चे इसमें शामिल हैं। निर्धारित अवधि के अंदर प्रत्याशियों ने चुनाव पर हुए खर्चे का ब्यारो प्रस्तुत कर दिया है। व्यय प्रेक्षक द्वारा खर्चे का मिलान किया जा चुका है। आयोग को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालीस प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे थे। चालीस प्रत्याशियों में से सर्वाधिक चुनाव पर धनराशि खर्च करने वालों में नौगावां सादात के सपा प्रत्याशी जावेद अब्बास रहे हैं। उन्होंने चुनाव पर 2548960 रुपये खर्च किए हैं। बावजूद इसके चुनाव नहीं जीत पाए। वहीं दूसरे नंबर पर हसनपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर रहे हैं। उन्होंने चुनाव पर 1988431 रुपये खर्च किए हैं। और चुनाव हार गए।


वहीं धनौरा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी जगराम सिंह चुनाव पर रकम खर्च करने में तीसरे नंबर पर रहे है। इन्होंने 1948977 रुपये की धनराशि चुनाव पर खर्च की। जबकि नौगावां सादात से राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी से डा. सोरन सिंह चुनाव पर रकम खर्च करने में चौथे नंबर पर रहे। इन्होंने 1910117 की धनराशि खर्च की। वहीं अमरोहा विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी नौशाद अली खर्चे करने में पांचवें स्थान पर रहे। इन्होंने विधानसभा चुनाव पर 1676975 रुपये खर्च किए। वहीं अमरोहा विधानसभ सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने चुनाव पर 1619047 की धनराशि खर्च की है। खर्च करने में छठे नंबर पर रहे हैं। महबूब अली ने जीत हासिल की।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed