फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chuchaila Kalan's painter dies due to wall collapse in Thakurdwara

Amroha News: चुचैला कलां के पेंटर की ठाकुरद्वारा में दीवार गिरने से मौत

Wed, 11 Oct 2023 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 11 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chuchaila Kalan's painter dies due to wall collapse in Thakurdwara
मंडी धनौरा/चुचैला कलां (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी पेंटर विपिन (30) पुत्र कैलाश के ऊपर मंगलवार को मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में पुताई करते समय दीवार गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पांच माह की गर्भवती पत्नी बेसुध हो गई। गजरौला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां के मोहल्ला तकिया निवासी विपिन रंगाई-पुताई का काम करता था। परिवार में पत्नी कविता के अलावा दो बच्चे हैं। जबकि पत्नी फिलहाल पांच माह की गर्भवती है। विपिन 15 दिन पहले अपने साले के साथ रंगाई-पुताई का काम करने के लिए ठाकुरद्वारा गया था। मंगलवार की सुबह वह ठाकुरद्वारा में सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन की पुताई कर रहा था। पुताई करते समय अचानक उसके ऊपर दीवार गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ काम कर रहे साले ने परिजनों को मौत की सूचना दी तो उसकी पत्नी कविता बेसुध हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed