{"_id":"6466818d02c5e64e3603c544","slug":"chowkidars-son-committed-suicide-by-writing-ram-ram-to-everyone-jpnagar-news-c-15-1-149211-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सभी को राम-राम लिखकर चौकीदार के बेटे ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सभी को राम-राम लिखकर चौकीदार के बेटे ने कर ली खुदकुशी
Fri, 19 May 2023 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 19 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात थाने में तैनात चौकीदार के बेटे सुंदर (20) ने बहन के किराए के घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी। सुसाइड नोट में खुद को ही मौत का जिम्मेदार बताया।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर सराय में भारत सिंह का परिवार रहता है। भारत सिंह नौगांवा थाने में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। उनकी शादीशुदा बेटी उर्मिला अमरोहा नगर के मोहल्ला इकरार नगर में किराए के मकान में रहती है। भाई सुंदर भी उसके साथ रहता था। सुंदर अमरोहा नगर में घड़ी मरम्मत की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह उर्मिला अपने मायके पृथ्वीपुर सराय गई हुई थी। दोपहर करीब तीन सुंदर ने कमरे में पंखे के सहारे कपड़े के फंदे पर लटककर जान दे दी। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने मामले की जानकारी उर्मिला को दी। सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर आ गए।
नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शव को फंदे से उतारा गया। चौकीदार पिता भारत सिंह ने बताया कि सुंदर कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वहीं पुलिस को मृतक सुंदर की जेब से तीन लाइन का सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा कि मैं सुंदर हूं मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं सभी को मेरी राम राम। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है।