फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chinese meters will be replaced in Gajraula too, most of the places are installed indigenous meters

गजरौला में भी बदले जाएंगे चाइनीज मीटर, अधिकांश जगह लगे हुए हैं स्वदेशी मीटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chinese meters will be replaced in Gajraula too, most of the places are installed indigenous meters
गजरौला में बिजलीघर में रखे पुराने मीटर। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। देश भर में चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर चल रही मुहिम के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चाइनीज बिजली के मीटर बदलवाने के आदेश दिए जाने से बिजली महकमे में हड़कंप है। विभागीय अधिकारी इन मीटरों को हटवाने के लिए कमर कस चुके हैं। वहीं अधिशासी अभियंता हरीश कुमार का कहना है कि गजरौला क्षेत्र में कुछ ही मीटर चाइना मे निर्मित हो सकते हैं। ज्यादातर मीटर स्वदेशी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अधिशासी अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि गजरौला सब-डिवीजन में पिछले सात वर्षों से जयपुर, उदयपुर और गाजियाबाद में निर्मित स्वदेशी मीटर ही लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चाइनीज मीटर न के बराबर हैं। फिर भी यदि किसी के घर अथवा प्रतिष्ठान में चाइनीज मीटर लगा हो तो इसकी सूचना उन्हें दें। मीटर बदलवा दिया जाएगा। वहीं चीन के सैनिकों द्वारा धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला किए जाने और इसमें कई भारतीय सैनिकों के शहीद होने की घटना के बाद से देश भर में चीन के प्रति लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। यही वजह है कि चीनी सामान के बहिष्कार को लेकर लोग जागरूक होने लगे हैं। ऐसे में लोगों में यह भी चर्चा है कि उनके घरों और दुकानों के बाहर लगे बिजली के मीटर चाइना में बने हैं। यही वजह है कि कई लोग बिजली अधिकारियों को फोन भी कर रहे हैं कि उनके मीटर बदल दिए जाएं। हालांकि एक्सईएन का दावा है कि उनके पास किसी उपभोक्ता का फोन नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed