फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Children of Anganwadi centers will learn to read from LED screens in a playful manner

Amroha News: खेल-खेल में एलईडी स्क्रीन से पढ़ना सीखेंगे आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे

Fri, 22 Aug 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 22 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Children of Anganwadi centers will learn to read from LED screens in a playful manner
अमरोहा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर खेल-खेल में बच्चे अब पढ़ना सीखेंगे। उन्हें एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पढ़ना सिखाया जाएगा। इसके लिए शासन से जिले के 323 केंद्रों के लिए एलईडी भेजी गई है। जल्द ही इन केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पढ़ाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत जिले में 1430 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जिनमें बड़ी संख्या में बच्चों का पंजीकरण है। जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब बच्चों को खेल-खेल में ही शिक्षित किया जाएगा। सरकार की ओर आंगनबाड़ी केंद्रों पर से तीन से छह साल तक के बच्चों को प्री-प्राइमरी शिक्षा की व्यवस्था लागू की है। केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शासन से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके तहत अब बच्चों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। यह सुविधा उन केंद्रों पर पहले मिलेगी जो अपने भवन में संचालित हो रहे हैं। साथ ही वहां पानी, बिजली की व्यवस्था व पोषण वाटिका मौजूद है। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सक्षम केंद्र बनाया जाएगा। इसके तहत जिले में 323 केंद्रों का चयन किया गया है। 323 केंद्रों के सापेक्ष 320 केंद्रों पर एलईडी की आपूर्ति हो चुकी है। जल्द ही बाकी बचे केंद्रों पर भी एलईडी की आपूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

अभी फिलहाल 323 केंद्रों पर प्री प्राइमरी स्कूल के तहत बच्चों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा। लगभग सभी केंद्रों पर एलईडी पहुंच चुकी हैं। जल्द ही इनके इंस्टॉल होने के बाद बच्चों को इनका लाभ मिल सकेगा। - ज्ञान प्रकाश तिवारी, डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed