{"_id":"5da4b4418ebc3e01416b41d4","slug":"child-thief-gajraula-news-mbd325771828","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में बच्चा चोरी के संदेह में सपेरों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में बच्चा चोरी के संदेह में सपेरों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। पांच वर्षीय बालक के अचानक गायब होने के बाद बच्चा चोर गिरोह के संदेह में गुस्साए लोगों ने तीन सपेरों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। कुछ देर बाद ही लापता बच्चा सकुशल मोहल्ले में ही मिल गया। इसके बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने सपेरों को भी छोड़ दिया।
सोमवार की दोपहर थाने के निकट स्थित मोहल्ला फाजलपुर में तीन सपेरे पहुंचें। इनमें सेदो सांप का खेल दिखाने लगे जबकि उनका तीसरा साथी वहां से चला गया। बताते हैं कि इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले सुरेश का पांच वर्ष का पुत्र अचानक गायब हो गया। परेशान हाल पिता उसे ढूंढता हुआ सपेरों के पास पहुंचा। तभी किसी ने कह दिया कि एक सपेरा भी तो गायब है। बस फिर क्या था। मोहल्ले वालों ने खेल दिखा रहे दोनों सपेरों को जमकर पीटा। अचानक ही उनका तीसरा साथी वहां आ पहुंचा। मोहल्ले वालों ने उससे बच्चे के संबंध में पूछताछ की। उसने जानकारी होने से इनकार किया तो गुस्साए लोगों ने उसकी भी पिटाई शुरू कर दी। तब तक किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। कस्बा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार भी मौके पर आ गए। उन्होंने सपेरों को पीट रहे लोगों को समझाया और उनके चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गए। उधर, लापता बालक कुछ देर बाद ही मिल गया।
बच्चा खेल रहा था कंचे, मोबाइल ठीक कराने गया था सपेरा
गजरौला। नगर में बच्चा चोरी के संदेह में सपेरों को पीटे जाने की सूचना से पुलिस में भी खलबली मच गई थी। आनन-फानन में कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार मौके पर जा पहुंचे। इसी दौरान लापता बच्चा भी हंसता खेलता वहां आ पहुंचा। पता चला कि वह तो पास ही में अन्य बच्चों के साथ कंचे खेल रहा था। वहीं लापता सवेरे (बाबा) ने बताया कि उसके मोबाइल का जैक खराब हो गया था। वह उसे सही कराने गया हुआ था।