{"_id":"633207a20993ca4aed6480cc","slug":"child-kidnapping-was-done-to-fuel-the-rumors-of-child-theft-two-arrested-jpnagar-news-mbd442464216","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी की अफवाहों को तूल देने के लिए किया था बच्चे का अपहरण, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी की अफवाहों को तूल देने के लिए किया था बच्चे का अपहरण, दो गिरफ्तार
सार
उझारी में बच्चे के अपहरण की कोशिश का सैदनगली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।बुधवार को अरूण गिरी इंटरवेल में अन्य दो साथियों के साथ समोसे खाकर स्कूल लौट रहा था।
विज्ञापन
विस्तार
उझारी में बच्चे के अपहरण की कोशिश का सैदनगली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कस्बे के ही रहने वाले दो युवकों ने बच्चा चोरी की अफवाहों को तूल देने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नंबर प्लेट बदली बाइक बरामद की है। वहीं दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
एएसपी राजीव कुमार ने सोमवार को पुलिस आफिस में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव कुआडाली निवासी संजय गिरी का बारह वर्षीय बेटा अरूण गिरी उझारी के एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। बुधवार को अरूण गिरी इंटरवेल में अन्य दो साथियों के साथ समोसे खाकर स्कूल लौट रहा था। तभी बाइक सवार दो युवकों ने अरूण गिरी का अपहरण करने की कोशिश की। आरोपी छात्र अरुण गिरी को बाइक पर बैठाकर भागने लगे थे लेकिन जैसे ही अरुण गिरी ने बाइक चला रहे युवक के बाल पकड़कर खींचे और शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले थे। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अबूजर और उस्मान निवासी उझारी बताया। उनके कब्जे में घटना मे प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई।
इसलिए दिया घटना को अंजाम
एएसपी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों ने फेसबुक, सोशल मीडिया व्हाट्सएप्प, ट्वीटर पर चल रहीं बच्चा चोरी कि अफवाहों को लेकर उझारी में कुछ सनसनी खेज कांड करने का योजना बनाई। जिससे बच्चा चोरी की अफवाह लगातार बनी रहे और जनता में दहशत बनी रहे। इस कार्य को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने मोटर साइकिल की नंबर प्लेट बदली थी। एएसपी ने बताया कि इस मामले में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।