फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Child brutally beaten after accusing him of stealing money

Amroha News: रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर बच्चे को बेरहमी से पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Child brutally beaten after accusing him of stealing money
डिडौली (अमरोहा)। बच्चे पर दुकान में रखे 25 हजार चोरी करने का आरोप लगाकर दुकानदार ने उसे बेरहमी से पीटा। भीड़ में शामिल ओर कई लोगों ने बच्चों के साथ हाथापाई की। बाद में दुकानदार ने बच्चे को धक्का देकर दुकान में फेंक दिया और शटर लगा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

ये वीडियो डिडौली कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर माफी गांव का बताया जा रहा है। यहां पर गांव का ही मीट की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार को दुकानदार ने गांव के ही बच्चे पर 25 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बच्चा पिटाई नहीं करने की गुहार लगाता रहा। रुपये चोरी करने की बात सामने आने के बाद भीड़ में शामिल और भी कई लोगों ने बच्चों के साथ मारपीट की। इसके बाद दुकानदार ने बच्चों को धक्का देकर दुकान में फेंक दिया और बाद में शटर बंद कर दिया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में भीड़ में शामिल कुछ लोग बच्चे की पिटाई का वीडियो बनाते दिख रहे हैं। इसके बाद किसी ने 1 मिनट 5 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना में दुकानदार व अन्य लोग बच्चों की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग बच्चों की पिटाई होता देखकर तमाशबीन बने हुए हैं। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed