{"_id":"6674ae995e4423d35b098704","slug":"chennai-super-kings-beat-delhi-capitals-by-15-runs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-120703-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल को 15 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल को 15 रन से हराया
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित जूनियर समर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच मुकाबला खेला गया। जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 रन से जीत लिया।
रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 21.2 ओवर में 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए नजरान ने 36, शब्बू पाशा ने 19 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए मोहसिन खान, मोहम्मद शमी और युवराज सिंह ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल 23.4 ओवर में 101 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए रियाज अहमद ने नाबाद 28, मोहम्मद शमी ने 19 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अम्मार अहमद ने 3, अयान चौधरी ने 2 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच अयान चौधरी व गेम चेंजर ऑफ द मैच मोहम्मद शमी को चुना गया। अंपायर शमशाद अल्वी, मोहम्मद शान रहे जबकि स्कोरर अफजल खान रहे। इस दौरान सिद्धार्थ मलिक, बदरुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन, नजाकत अली, मोहम्मद हसीब, ओमदत्त शर्मा, शिवकुमार रावत आदि मौजूद रहे।