{"_id":"5f06267a8ebc3e6358219bc9","slug":"checking-campain-jpnagar-news-mbd355187365","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में सीमाओं पर नाकेबंदी, सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में सीमाओं पर नाकेबंदी, सघन चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार विकास दुबे की तलाश में अमरोहा पुलिस ने कमर कस ली है। जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया है। एसपी की मौजूदगी में पुलिस ने हाईवे-स्टेट हाईवे सहित मुख्य मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की। उनमें बैठे लोगों की पहचान करने के बाद आगे भेजा गया। इस दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान भी काटे गए।
कानपुर मामले का अपराधी विकास दुबे आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर फरार चल है। एसटीएफ सहित सूबे की 40 टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। शासन स्तर से अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती थानों को चेकिंग का निर्देश दिया गया है। पुलिस टीम सीमा पर दिखाई देने वाले हर व्यक्ति की पहचान कर रही है। इसके बाद ही उसे जाने दिया जा रहा है। दो दिन पहले पुलिस ने जोया टोल सहित तमाम मुख्य स्थानों पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के पोस्टर चस्पा किए थे। साथ में रात्रि गश्त तेजी कर दी गई है। मंगलवार की रात एसपी डॉ विपिन ताडा खुद सड़कों पर उतर आए। नेशनल हाईवे पर दिखने वाले हर वाहन और हर व्यक्ति को रोककर उनकी पहचान कराई। एसपी ने बताया कि पुलिस को सख्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। विकास दुबे पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। उसकी सूचना देने वाले को यह इनाम दिया जाएगा।