फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chandpur laborer dies in road accident

Amroha News: सड़क हादसे में चांदपुर के मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Chandpur laborer dies in road accident
अमरोहा। मौसेरी बहन की शादी के बाद घर लौट रहे चांदपुर निवासी मजदूर मोनू (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मृतक मोनू बिजनौर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के मानपुर के रहने वाले दिवंगत राजपाल सिंह के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी विनीता और एक बेटा दिव्यांशु है। मजदूरी करके पालन पोषण करने वाले मोनू की शादी दो साल पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव हाजरपुरा जमानिया में मोनू की मौसी ओमवती रहती हैं। बुधवार को मोनू की मौसेरी बहन नेहा की शादी थी। इसलिए मोनू अपने परिवार के साथ मौसी के घर भात में गए थे। शाम करीब छह बजे मोनू बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के खेड़ी के मोड़ पर पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। हादसे में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मोनू को मंडी धनौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed