फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chance of rain for 5 days

मौसम सुहाना, पांच दिन झमाझम बारिश के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
chance of rain for 5 days
अमरोहा। जिले में हो रही झमाझम बारिश धान की रोपाई के लिए बेहद फायदेमंद है। किसान धान की रोपाई करने में लगे हैं। जिलेभर के करीब बाहर हजार हेक्टेयर खेतों धान रोपाई हो चुकी है। बरसात धान की रोपाई और गन्ने की फसल के लिए लिहाज से लाभदायक साबित होगी। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे है। वहीं आने वाले पांच दिन झमाझम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 27 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की जाती है। प्रतिवर्ष पंद्रह जुलाई में धान रोपाई होती है। किसान जुलाई के पहले पखवाड़े में धान लगने में लगे हैं। अबकी बार मानसून ने ज्यादा इंतजार नहीं कराया है। पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जिले में अब तक करीब 12 हजार से अधिक हेक्टयेर जमीन में धान की रोपाई कर ली गई है। लगातार धान रोपाई का कार्य जारी है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में कुछ पानी भरा है। अगर पांच दिन तक झमाझम बारिश के आसार हैं। बीस जुलाई से पहले धान की रोपाई निपटा ली जाएगी।
विज्ञापन

जिलेभर में 27 हजार हेक्टेयर जमीन में धान की रोपाई होनी हैं। अब तक 50 फीसदी धान लगाया जा चुका है। बारिश धान की रोपाई के लिए बेहद फायदेमंद होगी। बीस जुलाई से पहले जिले में धान रोपाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed