फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chalan of 1859 velicals

एक महीने में ट्रैफिक पुलिस के 34 लाख रूपये से अधिक के कर्जदार 1859 वाहन चालक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
chalan of 1859 velicals
अमरोहा। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया है। महीने भर में 1859 वाहनों के चालान काटे गए हैं। लिहाजा चालक 34 लाख रुपये से अधिक के कर्जदार हो गए हैं। इसमें से 236 वाहन चालकों ने तीन लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भर दिया है।
विज्ञापन

टीएसआई सुरेंद्र कुमार अत्री ने बताया कि लगातार जागरूकता फैलाने के बाद भी वाहन चालक नियम तोड़ने से पीछे नहीं हटते हैं। इसमें आम आदमी हीं नहीं सरकारी वाहन चालक भी पीछे नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि सभी सरकारी वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हैं। कुछ चालक ऐसे भी हैं जो ट्रैफिक नियमों को अच्छे से फॉलो करते हैं। सड़क दुर्घटनाओं को लेकर शासन-प्रशासन बेहद गंभीर है। इसलिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाते है। उन्हें सबक मिले इसलिए जुर्माना या चालान काटा जाता है। लेकिन, लोगों न तो अपनी चिंता है और न अपने परिवार के सदस्यों की। जिले में 20 जनवरी से 19 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न स्कूल-कालेज या चौक चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित जागरूक किया गया था। साथ ही अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गई थी। पूरे सड़क सुरक्षा माह में 1859 वाहनों के ऑनलाइन चालान काटकर 3406300 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें 236 वाहन लाखों ने 316200 रूपये का चालान जमा कर दिया है। जबकि 1623 वाहन चालकों पर 3090100 लाख रूपये का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed