फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chalan of 100 persons

कोरोना कर्फ्यू के उलंघन में 100 से अधिक लोगों के काटे चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
chalan of 100 persons
अमरोहा। लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ जनपद पुलिस ने शिकंजा कसते हुए करीब सौ से अधिक के चालान काटे। विभिन्न इलाकों में अभियान चलाते हुए पुलिस ने हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत कई लोगों को गिरफ्तार कर भी किया।
विज्ञापन

पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सड़कों पर वाहन सामान्य दिनों की तरह दिखाई दिए। ऐसे में मंगलवार को पुलिस एक्शन में आ गई। सीओ विजय कुमार राना पुलिस बल को साथ लेकर सड़कों पर उतर आए, बेवजह घरों से निकले लोगों को फटकार लगाई। इसके अलावा नगर कोतवाल आपी शर्मा ने शहर भर में गश्त की। बिना अनुमति खुली दुकानों को बंद कराया। इस दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगों से एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। इस दौरान कुल 30 चालान काटे गए। जबकि 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं डिडौली पुलिस ने कोविड-19 गाइडलाइन के उल्लंघन में 35 लोगों के चालान काटे। जबकि 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। रजबपुर पुलिस ने 15 लोगों के चालान काटे और 28 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। वहीं टीएसआई राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि यातायात पुलिस की तरफ से 50 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि 55 हजार रुपये का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed