{"_id":"68cf085cff3a1d136a081776","slug":"chakanwala-to-bachhrayun-and-shahwajpur-dor-roads-will-be-widened-with-rs-23-crore-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-148116-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चकनवाला से बछरायूं व शहवाजपुर डोर मार्ग 23 करोड़ रुपये से होंगे चौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चकनवाला से बछरायूं व शहवाजपुर डोर मार्ग 23 करोड़ रुपये से होंगे चौड़े
Sun, 21 Sep 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। गांव चकनवाला से बछरायूं तक 10 किमी मार्ग साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। साथ ही तिगरी मार्ग से शहवाजपुर डोर तक पांच किमी लंबे मार्ग का भी चौड़ीकरण होगा। लखनऊ में वित्तीय तकनीकि समिति की बैठक में दोनों मार्गाें के चौड़ीकरण पर 23 करोड़ खर्च करने की सहमति बनी है। अगले दो माह में चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने की संभावना है। इन मार्गाें के चौड़े होने से हाईवे से धनौरा-बिजनौर मार्ग नजदीक हो जाएंगे। चकनवाला से बछरायूं तक दस किमी लंबा मार्ग क्षेत्र के गांवों का सबसे अहम है। इसी मार्ग से लोग बछरायूं और धनौरा आते जाते हैं, लेकिन इसकी चौड़ाई करीब 3.75 मीटर है, जो आवागनम को देखते हुए काफी कम है। इस कारण लोगों को खासी दिक्कत आती है। गन्ने के सीजन में गन्ने की बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि आ जाने पर सामने वाले वाहन को बचने में दिक्कत सामने आती है। लिहाजा जाम लग जाता है।
समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय विधायक राजीव तरारा ने मुख्यमंत्री के सामने दस किमी सड़क चौड़ी किए जाने की मांग उठाई। लोक निर्माण विभाग के अफसरों से भी मिले। सीएम के निर्देश पर लखनऊ में आयोजित वित्तीय तकनीकि समिति की बैठक में प्रमुख सचिव ने दस किमी सड़क चौड़ीकरण के लिए सहमति जताई।
अब यह सड़क 5.5 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। जिससे दस गांवों से अधिक गांवों के ग्रामीणों को फायदा होगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड जोया के सहायक अभियंता रणवीर सिंह का कहना है कि लखनऊ में आयोजित बैठक में सहमति बन गई है। अगले महीने में सड़क निर्माण का काम शुरू किए जाने की संभावना है।