फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chakanwala road will be improved with 14 crores, the journey of people of 40 villages will become easier

Amroha News: 14 करोड़ से संवरेगा चकनवाला मार्ग, 40 गांव के लोगों की राह होगी आसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Chakanwala road will be improved with 14 crores, the journey of people of 40 villages will become easier
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

40 गांवों को जोड़ने वाले बदहाल चकनवाला मार्ग के दिन जल्द बदलने वाले हैं। दरअसल, लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। 14 करोड़ की लागत से इस मार्ग का नवीनीकरण तो होगा ही। साथ ही इसकी चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। प्रस्ताव पास होते ही काम शुरू हो जाएगा। जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वहीं, गंगा के टापू में बसे और गंगा खादर के सभी मुख्य गांवों के ग्रामीणों के बाहर आने जाने का यही प्रमुख मार्ग है।
गजरौला की कुमराला चौकी के पीछे से पश्चिम की ओर चकनवाला मार्ग शुरू होता है। मार्ग पर करीब कई गांव पड़ते हैं। चकनवाला, टोकरा पट्टी, नगलिया मेव, नौनेर में तो बाजार इस कदर विकसित हो गए हैं कि ग्रामीणों की जरूरत का अधिकांश सामान इनमें मिल जाता है। इन गांवों में अस्पतालों से लेकर मेडिकल स्टोर तक हैं। मगर, 40 गांवों को जोड़ने वाला 10 किलोमीटर लंबा चकनवाला मार्ग की चौड़ाई अभी 3.75 मीटर है। मार्ग के संकरा होने के चलते सामने से वाहन आ जाने पर बचाने में दिक्कत होती है। कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारी कर ली है। इस पर 14 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान लगाते हुए प्रस्ताव बना कर भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाने पर मार्ग साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। सिहाली गौसाईं के डॉ. तारा चंद सैनी, नगलिया मेव के डॉ. ध्यान सिंह, योगेश प्रधान, चकनवाला के महाश्य जयचंद सिंह, श्रीपाल सिंह का कहना है कि इससे जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं क्षेत्र में कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के ग्रामीणों का मुख्य मार्ग है

सिहाली गौसाईं, नगलिया मेव, टोकरा पट्टी, नौनेर, मुरादपुर, अलीनगर, बहलोलपुर के ग्रामीण इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके अलावा गंगा पार और टापू में बसे शीशों वाली, दारानगर, जाटों वाली, ढाकों, जहांगीर वाली, भुड्डी आदि गांवाें के ग्रामीण चकनवाला मार्ग के अलावा और किसी रास्ते से कहीं आ और जा नहीं जा सकते। मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को बहुत फायदा पहुंचेगा।

चकनवाला मार्ग के नवीनीकरण और चौड़ीकरण के लिए 14 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रस्ताव पर शासन की मुहर लग जाएगी। स्वीकृति मिलने और बजट मंजूर होते ही मार्ग पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - मनोज कुमार त्यागी, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed