फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Central government should implement the old pension policy, the movement will continue

Amroha News: पुरानी पेंशन नीति लागू करे केंद्र सरकार, जारी रहेगा आंदोलन

Thu, 11 Jan 2024 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Central government should implement the old pension policy, the movement will continue
अमरोहा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर में अनशन करते हुए विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन समेत विभिन्न मांगों को उठाते आ रहे हैं, लेकिन उस पर निर्णय नहीं लिया जा रहा है। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की गजरौला शाखा के बैनर तले आयोजित अनशन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार नई पेंशन नीति को रद्द करते हुए पुरानी पेंशन नीति लागू करे। पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। इसे हर हाल में लेकर रहेंगे। कहा कि महंगाई भत्ते की रुकी हुई तीनों किश्तों के एरियर का भुगतान किया जाए। निश्चित समय अवधि के बाद आठवें वेतन आयोग लागू करने को कमेटी का गठन किया जाए। धरने की अध्यक्षता मोहम्मद अनीस ने जबकि संचालन कैलाश चन्द ने किया। इस दौरान संरक्षक नासिर हुसैन, शहादत हुदैन, हरसहाय मीणा, शाकिर हुसैन, कुलदीप सिंह, धर्मपाल सिंह, पंकज, ममता, पुरुषोत्तम सिंह, मनीष कुमार, मुकेश, उमराव, जितेन्द्र कुमार, अरविन्द कुमार, मनोज कुमार, इशरत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed