फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Central government should implement MSP guarantee law

एमएसपी गारंटी कानून लागू करें केंद्र सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Central government should implement MSP guarantee law
किसान समस्याओं को लेकर भाकियू असली के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपकर एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग की। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी और किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून, बिजली कानून 2020, एमएसपी की लिखित गारंटी का वादा किया था। जिस पर किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त किया था। छह माह गुजरने के बाद भी आज केंद्र सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। बल्कि ट्यूबवेलों पर मीटर लगाने का काम कर दिया है जो कि बिजली कानून 2020 का उल्लंघन है। उनकी मांग है कि आंदोलन में शहीद किसानों को मुआवजा देते हुए दर्ज मुकदमे वापस हो, एमएसपी गारंटी कानून लागू हो, अग्निपथ योजना को वापस लिया जाए, गन्ना का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए, बिजली बकाया बिल माफ करने की मांग की है। प्रदर्शन उपरांत अपनी मांग का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राहुल चाहल, चौधरी राविंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, अजय चौधरी, महेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, शरद यादव, चौधरी सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed