{"_id":"68d457ee44929d8d31013f76","slug":"central-government-should-abolish-the-requirement-of-tet-yashpal-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-148416-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करे केंद्र सरकार : यशपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करे केंद्र सरकार : यशपाल
Thu, 25 Sep 2025 04:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:50 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में सांसद को ज्ञापन देते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। स्राेत संगठन
अमरोहा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह एवं जिला मंत्री मुकेश चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद कंवर सिंह तंवर को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता का आदेश निराशाजनक है। सुप्रीम कोर्ट को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक सितंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों की सेवा में रहते हुए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने का आदेश दिया है। यह आदेश अन्याय पूर्ण है। यह आदेश शिक्षकों की नियुक्ति की अहर्ता और सेवा के शर्तों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि आदेश अत्यंत निराशाजनक है।
सरकार को इस पर ठोस कदम उठाना चाहिए। शिक्षकों की नियुक्ति के विज्ञापन में इस प्रकार की अनिवार्यता नहीं थी। कहा कि सुप्रीम कोर्ट एवं केंद्र सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार विचार करते हुए शिक्षकों को टीईटी के अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन
सांसद ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह उनकी मांग को प्रधानमंत्री तक जरूर पहुंचाएंगे। इस दौरान डॉ. प्रथी सिंह, कुलदीप त्यागी, रामवीर सिंह, होमपाल सिंह चौहान, योगेश चौधरी, रेखा रानी, पंकज शर्मा, कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।