फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CBSE Result 2024: Amroha's daughters took flight, again ahead of sons, want to become senior officers

CBSE Result 2024: अमरोहा की बेटियों ने भरी उड़ान, बेटों से फिर निकलीं आगे, बनना चाहती हैं बड़ी अफसर

Tue, 14 May 2024 05:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
CBSE Result 2024: Amroha's daughters took flight, again ahead of sons, want to become senior officers
अमरोहा जिले के टॉपर परिजनों के साथ - फोटो : संवाद

सीबीएसई बोर्ड के नतीजों में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। 10वीं में जहां 85.88 फीसदी बेटियों ने सफलता पाई है, वहीं 12वीं में 96.72 फीसदी बेटियां उत्तीर्ण हुई हैं। वहीं 10वीं में लड़कों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 69.32 व 12वीं में 92.78 प्रतिशत रहा है। सोमवार को घोषित हुए नतीजों में बेटियां बेटों पर फिर भारी पड़ी हैं।

विज्ञापन


12 के नतीजों के अनुसार जिले से 968 बेटियों ने परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था। जिसमें से 963 बेटियां परीक्षा में शामिल हुईं और 827 ने परीक्षा में सफलता हासिल की। वहीं बेटों के पास होने का प्रतिशत बेटियों से बहुत कम रहा है। 12वीं में कुल 69.32 फीसदी बेटों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा 10वीं में 96.72 प्रतिशत बेटियों ने सफलता पाई। जबकि बेटों के पास होने का प्रतिशत 92.78 फीसदी रहा है। 

विज्ञापन

CBSE Result 2024: Amroha's daughters took flight, again ahead of sons, want to become senior officers
अमरोहा जिले के टॉपर परिजनों के साथ - फोटो : संवाद

जिले के प्रदर्शन में 10वीं में सुधार तो 12वीं में आई गिरावट 
अमरोहा। जिले का 10वीं कक्षा में इस साल 94.27 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। वहीं 12वीं में 77.60 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता पाई है। दसवीं में पिछले साल 91.47 फीसदी बच्चे पास हुए थे, जबकि 12वीं में बच्चों की सफलता का प्रतिशत 79.41 रहा था।

विज्ञापन

CBSE Result 2024: Amroha's daughters took flight, again ahead of sons, want to become senior officers
अमरोहा जिले के टॉपर - फोटो : संवाद
पिछले साल से ज्यादा पास हुईं बेटियां 
पिछले साल के परीक्षा परिणाम की तुलना में इस बार बेटियों ने सुधार किया है। पिछले साल 2023 में 10वीं में जहां 95.95 फीसदी बेटियां उत्तीर्ण हुई थीं, वहीं इस साल यह आंकड़ा 96.72 पहुंच गया है। वहीं पिछले वर्ष जहां 91.23 फीसदी लड़के पास हुए थे, तो अबकी बार 92.78 फीसदी लड़कों ने सफलता हासिल की है।

12वीं में साल 2023 में 87.31 फीसदी बेटियां पास हुई थी तो अबकी बार 85.88 फीसदी बेटियां ही उत्तीर्ण हुई हैं। जबकि 12वीं में इस साल बेटों का प्रदर्शन भी पिछले साल की तुलना में गिरा है। गत वर्ष 12वीं में जहां 74.2 फीसदी लड़के पास हुए थे, तो इस साल 69.32 फीसदी लड़के ही परीक्षा की इस नैया काे किनारे लगा सके हैं। 
विज्ञापन

CBSE Result 2024: Amroha's daughters took flight, again ahead of sons, want to become senior officers
अमरोहा जिले के टॉपर परिजनों के साथ - फोटो : संवाद

इंजीनियर बन देश की सेवा करना चाहते हैं सार्थक
सीबीएसई 10वीं में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी सार्थक का सपना है कि वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करें। इसके लिए उन्होंने अभी से लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। सार्थक की सफलता के पीछे उनकी बड़ी बहन और मामा का बहुत योगदान है। उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।

नगर की अमरोहा ग्रीन्स कालोनी निवासी अजय कुमार सिंह जिला जज कोर्ट में पेशकार हैं। सार्थक लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी के छात्र हैं। सार्थक ने बताया कि उनकी बड़ी बहन आयुषी भुवनेश्वर आईआईटी से इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। वह भी अपनी बहन की तरह इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।

वहीं, उनके मामा सुनील भी इंजीनियर हैं। वह बेंगलुरु में रहते हैं। बहन और मामा ने उन्हें बहुत प्रेरित किया। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और नौ से दस घंटे पढ़ाई की। सार्थक ने बताया कि अभी इंटर कक्षा पर फोकस है। 

CBSE Result 2024: Amroha's daughters took flight, again ahead of sons, want to become senior officers
अमरोहा जिले के टॉपर परिजनों के साथ - फोटो : संवाद

काव्या भी बनना चाहती हैं इंजीनियर  
सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली ब्लू बडर्स इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा काव्या अग्रवाल आगे चलकर आईआईटी इंजीनियर बनना चाहती है। उसका कहना है कि विषय पर फोकस कर सफलता प्राप्त की जा सकती है। काव्या का कहना है कि परीक्षा के दौरान वह पूरी तरह सोशल मीडिया से दूर रही। वह अपनी सफलता के लिए अपने मम्मी-पापा को श्रेय देती है। परिजनों ने काव्या को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।

CBSE Result 2024: Amroha's daughters took flight, again ahead of sons, want to become senior officers
अमरोहा जिले के टॉपर परिजनों के साथ - फोटो : संवाद

सीए बनना चाहती हैं 12वीं की टॉपर हसी 
हसनपुर के मोहल्ला राजपूत कालोनी निवासी सीए विशाल अग्रवाल की बेटी हसी अग्रवाल ने सेंटमेरी कॉन्वेट स्कूल गजरौला से सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा पास कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हसी अग्रवाल ने 500 में से 490 अंकों के साथ 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

हसी अग्रवाल ने बताया कि ने बताया वह अपने पिता की तरह ही सीए बनना चाहती हैं। हसी अग्रवाल की मां पल्लवी अग्रवाल भी सीए हैं। हसी अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर नौ से दस घंटे पढ़ाई की। उन्होंने सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है।

हसनपुर कस्बा निवासी व्यापारी शाहिद अख्तर की बेटी अल्फी शाहिद ने इंटर की परीक्षा एचएसएस पब्लिक स्कूल हसनपुर से पास की है। इंटर में अल्फी ने 500 में 486 अंक प्राप्त किए हैं। अल्फी ने बताया कि वह सीए बनना चाहती है। 

 वहीं हसनपुर के मोहल्ला राजपूत कालोनी आंबेडकर  चौक निवासी अधिवक्ता मुकुल अग्रवाल की बेटी अविषी गुप्ता ने भी सेंटमेरी कान्वेट स्कूल गजरौला से कक्षा 12 की परीक्षा में 477 अंक प्राप्त कर जिले की टॉपटेन सूची में जगह बनाई। अविषी गुप्ता ने बताया वह सीए बनना चाहिती है। अविषी की मां बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed