फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cbse result 19

493 नंबर के साथ अदिति जिले में अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
cbse result 19
अमरोहा। पाइनवुड स्कूल की अदिति सिरोही ने 493 नंबर के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। 12वीं में आर्ट्स वर्ग के बैकग्राउंड की अदिति की सफलता ने विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए चुनौती पेश कर दी है। वहीं उनसे एक नंबर कम मिलने पर ऋषभ गुप्त को द्वितीय स्थान मिला है। तीसरे स्थान पर चार छात्र छात्राओं ने स्थान बनाया है। समृद्धि यादव, रीत स्वरुप सिंह, अवनि सिंह और दीपाली सामनिया को संयुक्त रुप से तीसरा रैंक हासिल किया है। इन सभी छात्र छात्राओं को 491 नंबर हासिल हुए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई की इंटर में कुल 1747 छात्र छात्राओं का पंजीयन रहे हैं, जिसमें 1108 छात्र और 639 छात्राएं हैं। सोमवार की देर शाम को टॉप 10 की 18 छात्र छात्राओं की सूची जारी की है। मेरिट सूची के अनुसार चौथे स्थान पर तनु चौधरी को 490 अंक, पांचवें नंबर पर तनु चंदेल को 489 नंबर हासिल हुआ है। इसके अलावा हर्षित सिद्धू को 487 नंबर के साथ छठा रैंक मिला है। इसके बाद 486 नंबर के साथ प्रियांशु राना और गौरी महेश्वरी को संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल हुआ है। इसके अलावा 485 नंबर के साथ निशांत तिवारी और अनुष्का चहल को आठवां रैंक मिला है। जबकि 484 नंबर के साथ कशिश को नौवां स्थान हासिल हुआ है। जबकि 483 नंबर के साथ निशा पांडेय, उस्मान सैफी, लवी और रिया सिंह को संयुक्त रूप से 10वां रैंक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed