फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CBI will investigate the nonveg case, Supreme Court lawyer meets the victim's family

Amroha News: नॉनवेज प्रकरण की कराएंगे सीबीआई जांच, पीड़ित परिवार से मिले सुप्रीम कोर्ट के वकील

Mon, 17 Feb 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 17 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
CBI will investigate the nonveg case, Supreme Court lawyer meets the victim's family
अमरोहा। जोया रोड स्थित हिल्टन काॅन्वेंट स्कूल में टिफिन में नॉनवेज मिलने पर छात्र का नाम काटने के मामला एक फिर से सुर्खियों में आ गया। रविवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने पीड़ित परिवार से मिलकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले की सीबीआई से जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार को नॉनवेज प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील महमूद प्राचा दिल्ली से पीड़ित बच्चों और उनके परिवार से मिलने अमरोहा पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस बच्चे पर आरोप लगाया गया, वह नॉनवेज खाता ही नहीं है। उनका परिवार बाहर जाने पर भी शाकाहारी भोजन लेकर जाता है। कहा कि पीड़ित परिवार को अभी आधा इंसाफ मिला है। हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश से बच्चों को दूसरे स्कूल में दाखिला मिला। अभी इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी। वह सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर करेंगे और मांग करेंगे कि इस प्रकरण के दोषी प्रधानाचार्य व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही कहा कि पीड़ित परिवार पर फैसले का दवाब बनाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

------------------

यह था प्रकरण
पांच सितंबर को जोया रोड स्थित हिल्टन काॅन्वेंट स्कूल में छात्र के टिफिन में नॉनवेज मिलने पर नाम काटने का मामला सामने आया था। मामले का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें प्रधानाचार्य और छात्र की मां के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी। छात्र की मां ने बेटे को बंधक बनाने और उसकी पिटाई करने और नाम काटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण को लेकर डीआईओएस की ओर से जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनी। इस प्रकरण को लेकर जहां सपा, कांग्रेस, आप व एआईएमआईएम नेताओं ने विरोध जताया था। वहीं मुस्लिम कमेटी ने भी प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की थी। तीन सदस्यीय टीम की जांच के बाद डीआईओएस ने छात्र की मां के सभी आरोपों को गलत बताया था। पुलिस-प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद स्कूल प्रबंधन और छात्र के परिजनों में समझौता हो जाने के कारण मामले का पटाक्षेप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed