फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cause of death of young man not clear, viscera safe

युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cause of death of young man not clear, viscera safe
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के गांव निजामपुर सैंदरी में युवक की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम में इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित किया है। वही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं परिजनों ने पड़ोस गांव के रहने वाले चार युवकों पर अधिक शराब पिला कर मारने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के निजामपुर सैंदरी गांव में पप्पू सिंह का परिवार रहता है। पप्पू के बड़े भाई काशीपुर में रहते हैं। सोमवार को पप्पू और उसकी पत्नी सुनीता काशीपुर गए थे। बुधवार को वहां से दोनों घर लौट रहे थे। जैसे ही दंपति गांव के निकट रामहट और मोड़ी जट गांव के बीच पहुंचे तो यहां पप्पू के परिचित चार युवक मिल गए। आरोप है कि चोरों युवक पप्पू को पास स्थित शराब की दुकान पर ले गए और जहां सभी ने शराब पी। इस दौरान पप्पू शराब के नशे में धुत था। किसी तरह पत्नी सुनीता पप्पू को घर लेकर पहुंची, लेकिन घर पहुंचने के बाद पप्पू की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर उपचार के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में पप्पू की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम में पप्पू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत का करण पता चल सकेगा। परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed