{"_id":"6849ea97b811c0bd8f039339","slug":"caught-stealing-water-from-pipe-without-connection-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-141624-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिना कनेक्शन के पाइप से पानी चोरी करते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिना कनेक्शन के पाइप से पानी चोरी करते पकड़ा
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
मोहल्ला सुभाष नगर में बिना जलकल कनेक्शन के पाइप लाइन में मोटर लगाकर पानी चोरी करने का मामला सामने आया है। अवैध कनेक्शन काटने गए पालिकाकर्मियों से मकान मालिक ने अभद्रता की। ईओ ने प्रभारी निरीक्षक को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
ईओ अवधेश वर्मा ने बताया कि सभासद संतोष देवी व पूर्व सभासद राजेंद्र सिंह ने मोहल्ले के ही बलदेव प्रसाद के खिलाफ बिना कनेक्शन के ही पाइप लाइन में मोटर लगाकर मकान में जलापूर्ति करने की मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में उनकी शिकायत सही पाई गई। पालिका कर्मचारी मंगलवार को पाइप लाइन से कनेक्शन काटने गए थे। आरोपी मकान मालिक ने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। ईओ ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रभारी निरीक्षक को पत्र प्रेषित किया है।