फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   caught fire in ithenol filled capsule cabin

हाईवे पर कैप्सूल के कैबिन में आग लगने से मची अफरा तफरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
caught fire in ithenol filled capsule cabin
गजरौला। इथेनॉल भरे कैप्सूल के केबिन में बुधवार रात दिल्ली हाईवे पर ब्रजघाट चौकी के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही चालक-क्लीनर ने कूद कर जान बचाई। कैप्सूल में आग लगती देख चौकी के पुलिस हरकत में आ गई। सूचना पर गजरौला से पहुंचीं दमकल गाड़ियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थिति काबू में आने तक यातायात रोके जाने से कुछ देर जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) किंटी वर्मा ने बताया कि बुधवार रात सवा बजे उन्हें सूचना मिली कि हाईवे पर मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली की तरफ जा रहे कैप्सूल के केबिन में आग लग गई है। घटना ब्रजघाट चौकी के निकट की है। वह स्टाफ को लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन काबू नहीं पा सके। इसके बाद मदद के लिए हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर से दमकल कर्मियों को बुलाया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ ने बताया कैप्सूल के मालिक बिजनौर के धामपुर निवासी रजनीश हैं, लेकिन चालक और क्लीनर की जानकारी नहीं हो सकी है। वह मौके पर नहीं पाए गए थे। आग लगने के कारण हाईवे पर जाम भी लग गया था। दोनों तरफ एक-एक किलोमीटर से अधिक वाहनों के पहिये थम गए। पुलिस को जाम खुलवाने व यातायात को संभालने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed